मितौली: मौलापुरवा गांव में चारपाई पर सो रहे युवक को जहरीले सांप ने डसा, जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत
मैगलगंज थाना क्षेत्र के मौलापुरवा गांव में करीब 25 वर्षीय संतोष कुमार घर में चारपाई पर सो रहा था। सोते समय संतोष कुमार को जहरीले सांप ने पीठ पर डस लिया है। गंभीर हालत में संतोष कुमार को जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।