मितौली: नीमगांव थाना पुलिस ने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर जुआन खेलने वाले तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार, ₹51000 किए बरामद
नीमगांव थाना पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के सार्वजनिक स्थान पर जुआन खेलने वाले तीन जुआरियों को जुआं खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने ताश के पत्ते और ₹ 51000 व दो बाइक बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरज निवासी फ़रधान, सचिन निवासी मुड़िया खेड़ा और जीतू निवासी मितौली को गिरफ्तार किया गया है।