मितौली: औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के चक बिचपरी गांव के सरकारी स्कूल में रुके प्लंबर की जहरीले सांप के डसने से हुई मौत
मैगलगंज थाना क्षेत्र के औरंगाबाद चौकी अंतर्गत चक बिचपरी गांव में पिलंबर का काम करने वाले करीब 25 वर्षीय हरिशंकर को जहरीले सांप ने उसे वक्त डस लिया जब वह काम के बाद गांव के सरकारी स्कूल में आराम कर रहा था। सांप के डसने के बाद हरिशंकर को अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।