मितौली: मुड़िया ढकिया गांव के पास करीब एक दर्जन मरे हुए गौवंश फेंकने के मामले में मौके पर पहुंचे अधिकारी, मामला निकला फर्जी
लखीमपुर-दक्षिण वन रेंज के मुड़िया ढकिया गांव के पास जंगल में करीब एक दर्जन मरे हुए गोवंश फेंकने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर के बाद मामले की सूचना जिले के आला अधिकारियों को हुई। इलाके में पूरे दिन कांबिंग होने के बाद गोवंश के अवशेष फेकने की खबर झूठी साबित हुई है। क्षेत्र में भ्रामक खबर फैलाने वाले की तलाश की जा रही है।