मितौली: श्रीपालपुर गांव में विवाहिता की मौत मामले में मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर पीट-पीट कर हत्या का लगाया आरोप
मैगलगंज थाना क्षेत्र के श्रीलालपुर गांव के फत्तेपुर चौकी अंतर्गत बोझिया गांव निवासी संतोष कुमार की बेटी सरिता की शादी श्रीपालपुर गांव निवासी राजीव कुमार पुत्र राम लड़ैते के साथ करीब 3 वर्ष पहले हुई थी। सरिता देवी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के पिता ने ससुरालयों पर पीट पीटकार हत्या का आरोप लगाया है।