पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स चित्रकूट में आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया।परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ, चुस्त-दुरुस्त एवं ड्यूटी के प्रति सदैव तत्पर रहने हेतु विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए। स्वास्थ्य एवं शारीरिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से परेड में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारीगण से दौड़ भी कराई गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल अधिकारी/कर्मचारीगण को अनुशासन, एकरूपता एवं कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानों से आए चार पहिया/दो पहिया वाहनों, डायल-112 पीआरवी वाहनों तथा परिवहन शाखा में रखे अन्य वाहनों का निरीक्षण कर वाहनों की स्थिति का जायजा लिया गया। प्रभारी परिवहन शाखा को वाहनों में पाई गई कमियों को तत्काल दूर कराने तथा वाहनों के उचित रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल-112 कार्यालय, आवासीय परिसर, बैरक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय एवं आर्मरी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों आदि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कर्मचारियों का अर्दली रूम कर उनकी समस्याओं/शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन्स राज कमल, प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।