सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलश यात्रा का जनपद में हुआ भव्य स्वागत
जनप्रतिनिधियों ने कलश यात्रा का किया स्वागत एवं पूजन-अर्चन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल, जन एवं सेवा संकल्प की भावना के साथ बड़नगर से वाराणसी तथा वाराणसी से बड़नगर के मध्य आयोजित कलश यात्रा का आज जनपद चित्रकूट में आगमन हुआ। इसके पश्चात कलश यात्रा ग्राम पंचायत खोहर एव छिवलहा पहुंची, जहां विधिवत आरती एवं पूजन-अर्चन कर यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने सेवा, विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर विचार व्यक्त किए तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की।