राजापुर में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
राजापुर स्थित कंचन हॉस्पिटल के बेसमेंट में द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र में युवाओं को अंग्रेजी संचार, डिजिटल साक्षरता, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास, करियर मार्गदर्शन, रिज्यूमे एवं इंटरव्यू की तैयारी जैसे रोजगारपरक कौशल सिखाए जाएंगे। साथ ही, युवाओं को AI और आधुनिक डिजिटल टूल्स के व्यावहारिक उपयोग से भी परिचित कराया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में अमित कुमार सिंह , नायब तहसीलदार, राजापुर, शिव पूजन गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल, संजीव मिश्रा , नगर पंचायत अध्यक्ष, राजापुर, अनिल कुमार गुप्ता , अध्यक्ष, व्यापार मंडल, सतीश चंद्र मिश्रा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल, सुभाष चंद्र अग्रवाल , व्यापार मंडल संरक्षक तथा डॉ. पंकज सिंह , संचालक, कंचन हॉस्पिटल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पत्रकार राजकुमार उपाध्याय , भरतलाल और अनु मिश्रा भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के आयोजक एवं FEA के चित्रकूट जिले के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक अग्रहरि हैं, जबकि केंद्र में प्रशिक्षण का कार्य निशांत सिंह शिक्षक, द्वारा किया जा रहा है।
FEA की ओर से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं से इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं कंचन हॉस्पिटल, राजापुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर पहुंचकर इस अवसर से जुड़ें, नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करें और अपने रोजगार एवं करियर के लिए आवश्यक कौशल विकसित करें।