भीलवाड़ा: चेनपुरा में खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते वक्त महिला की बिगड़ी हालत, हुई मौत
बदनोर थाना क्षेत्र के चेनपुरा में एक महिला की खेत में फसलों पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते वक्त कीटनाशक की जहरीली गैस से हालत बिगड़ गई,महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू करी।