लखीमपुर: हरिद्वार मजदूरी करने गए मजदूर का देवरिया गांव में पेड़ में फंदे से लटका मिला शव, पीएम हाउस पहुंचे परिजनों में छाया मातम
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खीरी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी युवक धर्मेंद्र कुमार का शव आज देवरिया गांव में पेड़ में फंदे से लटका हुआ मिला है। धर्मेंद्र कुमार हरिद्वार में मजदूरी करने के लिए बीते दिनों गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की खबर से परिजनों में मातम छाया हुआ है।