लखीमपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर अधिवक्ता की पत्नी की मौत के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता पहुंचे एसपी कार्यालय
लखीमपुर के बेहजम रोड पर चौदह जून की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली अधिवक्ता अरविंद शुक्ला की पत्नी शिक्षामित्र कमलेश्वरी देवी पर मिट्टी से लदीट्रैक्टर-ट्राली चालक ने रौंद दिया था। जिसमें उनकी मौत हो गई। गुरुवार तक किसी की गिरफ्तारी न पर अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी गणेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपा है।