कौंच: कोंच के गांधी नगर में दीवार विवाद में महिला को धमकी, रात में घर में घुसकर जबरन निर्माण का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
Konch, Jalaun | Aug 19, 2026 कोंच के गांधी नगर निवासी ऊषा देवी ने पड़ोस के तीन लोगों पर दीवार विवाद को लेकर गाली-गलौज, धमकी देने और रात में घर में घुसकर जबरन निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 18/19 अगस्त की मध्यरात करीब तीन बजे आरोपी दीवार कूदकर घर में घुसे और दीवार पर काम करने लगे। ऊषा देवी ने बुधवार दोपहर 2 बजे पुलिस से शिकायत की है।