👉#सफाई नायक के आरोपों को पार्षद ने बताया निराधार
--#नगर आयुक्त और महापौर को सौंपा पत्र, कार्रवाई न होने पर इस्तीफे की चेतावनी
शाहजहांपुर। कांशीराम कॉलोनी वार्ड 52 में सफाई व्यवस्था को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्षद दीपू पंजाबी ने सफाई नायक राजकुमार के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने मामले की जांच की मांग को लेकर नगर आयुक्त और महापौर को पत्र सौंपा है।
पार्षद ने कहा कि वार्ड के निरीक्षण के दौरान कई सफाई कर्मचारी मौके पर उपस्थित नहीं मिले थे। इसको लेकर सफाई नायक से जवाब मांगा गया था। आरोप है कि इसके बाद उनके खिलाफ पैसों की मांग करने के आरोप लगाए गए। पार्षद ने कहा कि उन्होंने किसी से पैसों की मांग नहीं की है। उन्होंने कहा कि जांच में पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यदि संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती तो वह पार्षद पद से इस्तीफा दे देंगे।
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Sep 11, 2026