घाघरा: घागरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने मंगलवार को बैठक की
Ghaghra, Gumla | Apr 8, 2025 घागरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में बीडीओ दिनेश कुमार ने संचालित सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक किया। बैठक में बीडीओ दिनेश कुमार ने मनरेगा अंतर्गत मजदूर की संख्या में वृद्धि करने एवं बीपीओ को मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं का पंचायत सचिव और रोजगार सेवक के साथ प्रत्येक दिन समीक्षा करने का आदेश दिया।