घाघरा: बिमरला पंचायत में राष्ट्रीय एसटी आयोग की सदस्या डॉ. आशा लकड़ा ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली
Ghaghra, Gumla | Apr 7, 2025 घागरा प्रखंड की बिमरला पंचायत सचिवालय में राष्ट्रीय एसटी आयोग की सदस्या डॉ आशा लकड़ा ने ग्रामीणों के साथ बैठक किया।बैठक में ग्रामीणों से क्षेत्र में समस्या संबंधित जानकारी ली। जिस पर ग्रामीणों मुख्य रूप से सड़क,पानी और बिजली की समस्या होने की बात कही। वही ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं रहने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।