घाघरा: हापामुनि गांव में 6 दिवसीय मंडा मेला का भोक्ता प्रवेश के साथ हुआ शुभारंभ, लगभग 150 से अधिक भोक्ता शामिल हुए
Ghaghra, Gumla | Apr 7, 2025 घागरा प्रखंड के हापामुनि गांव में 6 दिवसीय मंडा मेला भोक्ता प्रवेश के साथ शुरुआत हुई। सर्वप्रथम भोक्ताओं ने महामाया मंदिर का परिक्रमा किया।इसके बाद शिवलिंग को पूरे विधि विधान के साथ मंडा मेला चबूतरा ले जाकर पूजा अर्चना किया ।साथ ही भोक्ताओं के द्वारा एक बार बोल शिव मणि महेश का उद्घोष किया गया।