घाघरा: इटकीरी नवाडीह मोड़ के पास अज्ञात बॉक्साइट ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक को कुचला, मौत
Ghaghra, Gumla | Apr 7, 2025 घाघरा थाना क्षेत्र के इटकीरी नवाडीह मोड के समीप अज्ञात बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से आरंगी बेल्हाटोली निवासी चरवा उरांव का घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा सड़क पर मोटरसाइकिल गिरे हुए और व्यक्ति को मृत देखा।इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद घाघरा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर थाना चली आई