घाघरा: घाघरा पुलिस की अभद्रता पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या ने हापामुनि में पीड़ित से मुलाकात की
Ghaghra, Gumla | Apr 7, 2025 घाघरा पुलिस द्वारा थाना में हापामुनि निवासी अमरजीत भगत से मारपीट और पत्नी रानी देवी को गाली गलौज किए जाने के मामले की खबर प्रमुखता से पब्लिक एप में चलने के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्या डॉक्टर आशा लकड़ा,कानूनी सलाहकार सुभाशीष राशिक सोरेन,अनुसंधान अधिकारी प्रदीप कुमार दास हापामुनि गांव पहुंच पीड़ित पति पत्नी से मुलाकात किया।घटना का जानकारी ली।