लखीसराय: पुरानी बाजार महायज्ञ मेले में सजी अस्थाई दुकानें, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार क्यूल नदी तट पर आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बन गया है। महायज्ञ के अवसर पर यहां कई अस्थाई दुकानें खोली गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रविवार की पूर्वाह्न 9:30 पर यज्ञ मंडप के समीप श्रद्धालु पूजा अर्चना के साथ खरीदारी का भी आनंद लेते दिखे।