नावानगर: नावानगर पुलिस ने क्षेत्र में मादक पदार्थ से संबंधित चलाया सर्च अभियान
नावानगर पुलिस ने क्षेत्र में मादक पदार्थ से संबंधित रविवार को सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान तुरांवखास, केसठ समेत अन्य गांव में थानाध्यक्ष डा नंदू कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। साथ ही इन गांवों में जमीन खोद कर सौ लीटर से अधिक महुआ जवां को नष्ट किया। पुलिस द्वारा लगातार इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र के नशा सेवन करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।