मांडर: जयंती बेड़ा निवासी युवती के शव को गोला पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Mandar, Ranchi | May 15, 2024 गोला थाना क्षेत्र के जयंती बेड़ा निवासी एक युवती का शव गांव के जंगल के पेड़ में लड़का हुआ पाया गया था। जिसे कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गौरतलब हो कि एक दिन पूर्व ग्रामीणों ने पेड़ पर शव को लटका हुआ देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।