मांडर: टेंडर कमीशन घोटाले में पूछताछ को लेकर मंत्री आलमगीर आलम दूसरे दिन पहुंचे ईडी ऑफिस, मंगलवार को 9 घंटे हुई थी पूछताछ
Mandar, Ranchi | May 15, 2024 आलमगीर आलम की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। ED ने बुधवार को उन्हें दूसरे दौर की पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी के समन के बाद टेंडर कमीशन घोटाला मामले में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ED ऑफिस पहुंच गए हैं। इससे पहले ED के अधिकारियों ने मंगलवार को 9 घंटे पूछताछ की। सवाल-जवाब सुबह 11:00 बजे शुरू हुए जो रात लगभग 8:30 बजे तक चले।