मांडर: रांची संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए की जा रही तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक।
Mandar, Ranchi | May 14, 2024 रांची संसदीय क्षेत्र के लिए दिनांक 25 मई को मतदान होना है। पूरी इलेक्शन मशीनरी द्वारा संसदीय क्षेत्र में तैयारी की जा रही है। मंगलवार को रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान से संबंधित तैयारी को लेकर सामान्य प्रेक्षक डीएस रमेश पुलिस प्रेक्षक डॉ. जालिंदर डी सुपेकर व्यय प्रेक्षक विरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी।