मांडर: रांची के न्यूक्लियस मॉल पहुंची ईडी की टीम, विष्णु अग्रवाल के मॉल में जमीन की मापी।
Mandar, Ranchi | May 15, 2024 जमीन घोटाला मामले में आरोपी विष्णु अग्रवाल के मालिकाना हक वाले न्यूक्लियस मॉल का ईडी ने सर्वे शुरू कर दिया है. ईडी की टीम विष्णु अग्रवाल के प्रॉपर्टी का असेसमेंट कर रही है उसी के तहत न्यूक्लियस मॉल का सर्वे करवाया जा रहा है. गौरतलब है कि विष्णु अग्रवाल जमीन घोटाले मामले में आरोपी हैं फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।