पोड़ैयाहाट: गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने एम्स देवघर में ब्लड बैंक का उद्घाटन किया
संथाल परगना के सबसे बड़े अस्पताल कहे जाने वाले एम्स देवघर में मंगलवार को गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने ब्लड बैंक का उद्घाटन किया। मौके पर एम्स के कई बड़े अधिकारी एवं डॉक्टर आदि मौजूद थे। बाद में डॉक्टर निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि 2014 के पहले इस क्षेत्र में एक एमआरआई की भी सुविधा नहीं थी। आज एम्स जैसे अस्पताल हैं ।