बांसगांव: भैसा रानी गाँव में सिरफिरे ने ईंट से कूचकर मासूम की हत्या की, आरोपी को बाँसगाँव पुलिस ने हिरासत में लिया
बांसगांव थाना क्षेत्र के भैंसा रानी गांव में सोमवार की देर शाम एक सिरफिरे द्वारा ईंट पत्थर से कूचकर डेढ़ साल के एक बालक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया। भैंसा रानी गाँव के निवासी राहुल यादव का डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र दिव्यांश सोमवार की शाम करीब 6 बजे के आसपास घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान रंजित ने दिव्यांश पर हमला कर दिया।