गुमशुदा 02 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 26999/- रुपये) बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द–
पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री कमलेश बहादुर के निर्देशन में जनपद मऊ के विभिन्न थानों की साइबर पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज 02 शिकायत का निस्तारण कर तत्काल तकनीकि सहायता, थाना कोपागंज साइबर पुलिस टीम द्वारा आवेदक नन्दलाल निवासी दोस्तपुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ, थाना रानीपुर पुलिस टीम द्वारा आवेदक सुजीत विश्वकर्मा पुत्र बेचन विश्वकर्मा निवासी ग्राम खुरहट थाना रानीपुर मऊ के मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त संबंधित को मोबाइल फोन वापस किया गया। मोबाइल प्राप्त कर लाभार्थियों द्वारा मऊ पुलिस की सराहना की गई।
*मोबाइल व आवदकों का विवरण: –*
1. नन्दलाल निवासी दोस्तपुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ,
Vivo मोबाइल कीमत लगभग 13000/- रुपये
2. सुजीत विश्वकर्मा पुत्र बेचन विश्वकर्मा निवासी ग्राम खुरहट थाना रानीपुर मऊ
Oppo a3x 5g मोबाइल कीमत लगभग 13999/- रुपये ।
कुल कीमत लगभग 26999/- रुपये )
मऊ पुलिस आमजन से अपील करती है किं मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराये अथवा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क करें जिससे त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।