जनपद मऊ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विभिन्न थानों की साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए 04 पीड़ितों की कुल 1,10798/-( एक लाख दस हजार सात सौ अठ्ठानवे ) रुपये धनराशि वापस कराई गई
विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त साइबर फ्रॉड़ की शिकायतों के आधार पर साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर पोर्टल पर तत्काल कार्रवाई की गई
उक्त कार्यवाही के अंतर्गत जनपद के *साइबर थाना* द्वारा पीड़ित 1.निलेश श्रीवास्तव पुत्र सत्यप्रकाश श्रीवास्तव निवासी खुखुन्दवा थाना कोपागंज मऊ को कुल धनराशि 50000/- रुपये, *थाना दोहरीघाट* पुलिस टीम द्वारा पीड़ित प्रशांत गुप्ता निवासी नवापुरा चौक थाना दोहरीघाट को कुल धनराशि 39200/- रुपये, तथा थाना रानीपुर पुलिस टीम द्वारा पीड़िता मंशा उर्फ ममता चौहान पुत्र प्रदीप चौहान सा0 सेमरी *थाना रानीपुर* जनपद मऊ को कुल धनराशि 12111/- व *थाना कोपागंज* पुलिस टीम द्वारा पीडित अबू हुजाइफा पुत्र नसीम अहमद निवासी जुम्मनपुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ को कुल धनराशि 9487 रुपये उनके खाते में वापस कराया गया ।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश, लोन, पार्ट टाइम जॉब अथवा OTP साझा करने से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।