पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में आज पुलिस लाइन मऊ के सभागार कक्ष में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों (पेंशनर्स) की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पेंशनर्स की समस्याओं को सुनना, उनके सुझाव प्राप्त करना तथा उनके कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा करना था-*
बैठक के दौरान पेंशनर्स द्वारा पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं, पारिवारिक लाभों एवं अन्य विभागीय मामलों से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके अनुभव वर्तमान पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने पेंशनर्स को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान एवं कल्याण हेतु विभाग सदैव तत्पर रहेगा।
बैठक में उपस्थित पेंशनर्स ने विभाग द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए अपने सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद एवं सहयोग की भावना के साथ हुआ।
साथ ही साथ महोदय द्वारा बैठक के बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया दौरान निरीक्षण टेलीफोन ड्यूटी, जीडी कार्यालय, आदि सभी शाखाओं का गहनता से निरीक्षण कर लाइन परिसर मे साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनूप कुमार व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहै ।