बाराचट्टी थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने गुरुवार को 3 बजे दिन में बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोभ में एक घर में छापामारी कर अंग्रेजी शराब के साथ मौके से कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार कारोबारी का नाम राजकुमार साव पिता राम अवतार साव है। पुलिस ने 36 लीटर विदेशी शराब और 18 लीटर बीयर जब्त किया है। युक्त कारोबारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया