प्रतापगढ़: नरहरपुर चौराहे पर विहिप ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया
हिंदुओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नरहरपुर चौराहे पर विहिप ने बुधवार दोपहर 2 बजे बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया। विहिप नेता मनोज मिश्र ने आक्रोश जताते हुए कहा की बंग्लादेश सरकार का हिंदुओ के प्रति जो रवैया है वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले चार महीना से जो तांडव हिंदू बहन बेटियों भाइयों के खिलाफ किया जा रहा है वह बहुत ही अमानवीय है ।