प्रतापगढ़: पट्टी के ऐतिहासिक भरत मिलाप की तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी, कस्बे में किया पैदल मार्च
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कस्बे का ऐतिहासिक भारत मिलाप बुधवार को भोर में संपन्न होगा। भरतमिलाप में कहीं किसी प्रकार की चूक ना हो जिसका निरीक्षण करने के लिए एसपी प्रतापगढ़ डॉ अनिल कुमार मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे पट्टी आ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पट्टी कस्बे में एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह सीओ आनंद राय कोतवाल आलोक सिंह के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया।