प्रतापगढ़: विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई
जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में मंगलवार शाम 5 बजे आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान करने और नये आधार कार्ड बनाने की गति तेज करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता है ।