प्रतापगढ़: ग्राम पटहटिया कला सेनापुर में जमीनी रंजिश के चलते दबंगों ने पत्रकार को पीटा, गोली मारने का आरोप
फतनपुर इलाके के ग्राम पटहटिया कला सेनापुर में बुधवार सुबह 8 बजे जमीनी रंजिश वे चलते दबंगों ने पत्रकार श्रीकांत को पहले तो घेराबंदी कर मारपीट किया इसके बाद उन्हें गोली मार दी।गोली श्रीकांत के कान में लगी और उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज लगे जहां उनका उपचार चल रहा है ।हालांकि अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने गोली मारे जाने की घटना को इनकार किया है और इस मारपीट बताया।