प्रतापगढ़: कटरा गुलाब सिंह सीसी रोड पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति और दो बेटियों को भी आई चोटें
कटरा गुलाब सिंह से प्रयागराज जाने वाली सड़क सी सी रोड शराब ठेका के पास प्रयागराज के तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में आने से प्रियंका श्रीवास्तव पत्नी सुधीर कुमार श्रीवास्तव निवासी बलिकरनपुर सोराव थाना प्रयागराज की मौत हो गई। महिला के पति व दोनों बेटियों को भी चोटे आई हैं।घटना मंगलवार को दिन में 3 के आसपास की बताई जा रही है।