नोहर: नोहर श्रीराम वाटिका के सामने सजा पटाखा बाजार, सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड तैनात, दीपावली पर्व का उत्साह
नोहर श्रीराम वाटिका के सामने सजा पटाखा बाजार, सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड तैनात दीपावली पर्व को लेकर नोहर कस्बे में पटाखा बाजार सज गया है। इस बार नगर पालिका प्रशासन की ओर से श्रीराम वाटिका पार्क के सामने स्थित खाली स्थान पर पटाखा बाजार के लिए जगह चिन्हित की गई है। दीपावली के मद्देनजर बाजार में पटाखों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला