फर्रुखाबाद: थाना कादरीगेट स्थित एसएस नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद हुआ हंगामा, सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल को किया सील
कादरीगेट स्थित एसएस नर्सिंग होम में 26 वर्षीय श्वेता राठौड़ की पित्त की थैली में पथरी की शिकायत पर भर्ती कराया गया था।उन्हें ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया।जहां अचानक तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई।परिजनों ने हंगामा किया सूचना मिलते ही डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार सिटी सीओ अभय वर्मा, डिप्टी सीएमओ के साथ नर्सिंग होम पहुंचे और अस्पताल को सील कर दिया।