सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नए चंद्रपुरा की रहने वाली रश्मि राजपूत को उनके पति के द्वारा पहले फांसी पर लटकाने का प्रयास किया गया,उसके बाद पेट्रोल डालकर जला दिया गया। पूरी रात महिला भूसे में छिपी रही और सुबह सिविल लाइन थाने पहुंची,महिला ने जिला अस्पताल में आज 16 फरवरी सुबह 10:00 बजे जानकारी दी है।