फर्रुखाबाद: जमीनी विवाद को लेकर चाचा और उनके बेटे ने गांव दहेलिया के युवक को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
राजेपुर के गांव दहेलिया निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र राकेश सिंह का चाचा से जमीनी विवाद चल रहा है।इस बात को लेकर चाचा और उनके बेटों ने सोनू को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।सूचना पर पहुंची।पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।वहां पर उसका इलाज जारी है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। घटना की जानकारी मां कुसमा ने शनिवार दोपहर 1 बजे दी है।