हसपुरा: हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित आधार सेवा केन्द्र में चोरी, खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, हजारों का सामान उड़ाया
हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित स्थाई आधार सेवा केन्द्र में बीती रात चोरी होने का मामला सामने आया है।इसकी जानकारी सोमवार को हुई। बताया जाता है कि खिड़की तोड़ कर चोरों ने घटना का अंजाम दिया है। चोरी की घटना से ब्लॉक कर्मी व आसपास लोग दहशत में हैं।