गम्हरिया: गम्हरिया थाना परिसर में जमीन के नीचे मिली शराब की भरी बोतलें
गम्हरिया थाना परिसर में महिला बैरक निर्माण के लिए चल रहे जेसीबी खुदाई कार्य के दौरान बड़ी संख्या में शराब की भरी हुई बोतलें जमीन से निकली. रविवार शाम 5 बजे बताया गया कि जो बोतलें मिली खाली नहीं बल्कि पूरी तरह से भरी हुई और सीलबंद थीं. यह भी बताया गया कि जेसीबी जैसे ही मिट्टी के नीचे खुदाई करता, वहां से एक के बाद एक दर्जनों शराब की बोतलें बाहर निकलती रहीं.