गम्हरिया: गम्हरिया में जनसुराज पार्टी द्वारा बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया
गम्हरिया जनसुराज पार्टी की ओर से सोमवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रस्तावित उच्च विद्यालय के प्रागण में बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया. सोमवार शाम 5 बजे बताया गया कि जनसुराज पार्टी से मधेपुरा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी सह प्रखंड प्रमुख शशि कुमार के नेतृत्व में किया गया. जबकि मंच संचालन पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता किशोर कुमार ने किया.