गम्हरिया: फुलकाहा में बाइक लूट की कोशिश में युवक को गोली मारी गई
फुलकाहा में गुरुवार देर शाम बदमाशों ने लूट के की कोशिश के दौरान एक युवक को गोली मार दी. शुक्रवार शाम 5 बजे बताया गया कि घायल युवक की पहचान सुपौल जिले के सुखपुर वार्ड 12 निवासी अनमोल कुमार के रूप में हुई है. फिलहाल उसका इलाज मधेपुरा के वर्षा हॉस्पिटल में चल रहा है. जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर से गोली निकाल दी है.