गम्हरिया: ई-किसान भवन में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित
ई-किसान भवन परिसर में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित किया गया. शनिवार शाम 5 बजे बताया कि बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार ने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों को फसलों के लिए खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए. सभी विक्रेता किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराएं. कालाबाजारी की कोई शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होगी.