टीकमगढ़: डुमरऊ गांव के समीप अवैध मुरम का परिवहन करने के मामले में खनिज विभाग ने डंपर को पकड़ा, आगे की कार्रवाई जारी
डुमरऊ गांव के पास से अवैध मुरम का परिवहन करते खनिज विभाग की टीम ने एक डंफर को पकड़ा आगे की कार्यवाही जारी। खनिज विभाग के अधिकारी कुलदीप ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी सूचना के बाद डुमरऊ के पास से अवैध खनन करते डंफर को पकड़ा गया है। डंफर चालक के पास मुरम संबंधित दस्तावेज न होने पर डंफर को देहात थाने में रखवाया गया है।