टीकमगढ़: पिछले एक महीने में 24 नाबालिग अपहृताओं और 16 गुम महिलाओं को देश के विभिन्न राज्यों से वापस लेकर आई टीकमगढ़ पुलिस
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे एक वीडियो जारी किया गया। वीडियो में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पिछले एक माह में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 24 नाबालिक अपहर्ताओं व 16 गुम महिलाओं को देश के विभिन्न राज्यों से वापस लाकर उनके परिवार सुपुर्द किया गया है।