टीकमगढ़: गुमची बम्होरी घाट गांव में आग लगने से एक व्यक्ति बुरी तरह झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती
गुमची बम्होरी घाट गांव में आग से जलकर एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। गुमची बम्होरी घाट गांव राम सिंह नाम के व्यक्ति के परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने घर में लेटा हुआ था, तभी अलमारी के ऊपर रखी हुई चिमनी उसके ऊपर गिर गई और आग लगने के कारण व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।