पाटी: मां बाराही धाम देवीधुरा में विश्व प्रसिद्ध बगवाल की तैयारियों को लेकर बैठक का हुआ आयोजन
Pati, Champawat | Jul 30, 2024 पाटी विकासखंड के मां बाराही धाम देवीधुरा में विश्व प्रसिद्ध बगवाल की तैयारियों को लेकर चार खाम साथ थोक के लोगों के बीच एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इस वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर होने वाली बगवाल भव्य बनने की बात कही गई। बगवाल मेले में देश विदेश से काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बैठक में मेला कमेटी के पदाधिकारी व अन्य लोग शामिल रहे।