पाटी: रीठा साहिब पुलिस ने भांग की खेती करने पर बिनवाल गांव में दो लोगों के खिलाफ की कार्रवाई, भांग की खेती की नष्ट
Pati, Champawat | Jul 24, 2024 रीठा साहिब पुलिस ने भांग की खेती करने पर बिनवाल गांव के दो लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए 10 नाली भूमि पर अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया है। बुधवार को थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लोगों को जागरूक किया गयाm साथ ही अवैध रूप से भांग की खेती न करने को लेकर लोगों से अपील की गई है।