पाटी: पाटी विकासखंड में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला आया सामने, आरोपी और नाबालिग किशोरी दोनों फरार
Pati, Champawat | Jul 26, 2024 चंपावत जिले की पाटी विकासखंड के एक गांव की एक नाबालिक से दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है। इसके बाद आरोपी और नाबालिक किशोरी दोनों ही घर से गायब हो गए हैं। परिजनों ने पाटी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। थाना अध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई सुमन पंत करेंगी।